अहमदाबाद प्लेन हादसा बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना पूर्वमख्यमंत्री अशोक गहलोत
अहमदाबाद प्लेन हादसा बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना पूर्वमख्यमंत्री अशोक गहलोत
एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक है। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है।

वहीं इस हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स हैंडल पर लिखा कि अहमदाबाद में विमान हादसे का समाचार प्राप्त हुआ। यह खबर बेहद दुखद एवं दिल दहलाने वाली है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों एवं स्टाफ की सलामती की प्रार्थना करता हूं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की कुशलता एवं सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।