सबके प्रयास से प्रदूषण मुक्त होगी पृथ्वी- पवन मिश्र
देवरिया/भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि बीज गोदाम परिसर बैतालपुर में पौधरोपण का आयोजन किया गया, जिसमे किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने किसानों के साथ आम, अमरूद, आंवला, निम और गुलमोहर का पौधा लगाया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि लोगो को पर्यावरण के प्रति सचेत रखना ही विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य है, वर्ष 2025 में विश्व पर्यावरण दिवस का थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का रखा गया है, हम सभी प्लास्टिक के प्रयोग से दूरी बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरियाली भरी और प्रदूषण मुक्त पृथ्वी तैयार हो सकती है, इसके लिए हम सभी को अपने आसपास खाली जमीन पर पौधरोपण कर उनको संरक्षित करना चाहिए।
अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को जागरूक होकर पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए।
किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर किसानों के बीच 51 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येन्द्र सिंह सोनू, रंजन मणि, अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, अरविंद कुमार, राजेश गौतम, जे पी मिश्र, रमाशंकर निषाद, अमृत मणि, दिनेश यादव, राजेश यादव, सत्यम पासवान, गोरख निषाद, रामदयाल यादव, लाल बहादुर, जयशंकर प्रसाद, फूल बदन उपस्थित रहे।