शहजाद जफर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लार में विदाई समारोह आयोजित
शहजाद जफर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लार में विदाई समारोह आयोजित
लार, देवरिया।
शहजाद जफर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लार में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 व 12 के छात्रों के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आबिद हाफिज द्वारा पवित्र कुरान की आयतों के पाठ से की गई, जिससे सभागार का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित हो गया।
इसके पश्चात राजकुमार वाजपेई द्वारा प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और बेहतर परिणाम लाने की सलाह दी।
विदाई समारोह में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय में बिताए गए पलों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से फैशल लारी, संजय कुमार पांडेय, मोअज्जम लारी, फरजाना, जितेंद्र नाथ तिवारी सहित अन्य गुरुजन उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।