Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया में 87 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, 98 केंद्रों पर किसानों के लिए पूरी व्यवस्था — डीएम दिव्या मित्तल

देवरिया में 87 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, 98 केंद्रों पर किसानों के लिए पूरी व्यवस्था — डीएम दिव्या मित्तल

देवरिया में 87 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, 98 केंद्रों पर किसानों के लिए पूरी व्यवस्था — डीएम दिव्या मित्तल

देवरिया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में धान क्रय से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जनपद देवरिया को 87,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए कुल 98 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ पर आवश्यक स्टाफ की तैनाती पूरी कर ली गई है।

डीएम दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान खरीद कार्य पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। सभी क्रय केंद्रों पर तौल मशीन, छाया, पानी, बैठने की व्यवस्था और टोकन प्रणाली जैसी मूलभूत सुविधाएँ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी केंद्र पर अनियमितता या किसानों से मनमानी कटौती की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

साथ ही उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि धान क्रय की दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिला नियंत्रण कक्ष में नियमित रूप से भेजी जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

See also  पटना में खेलों इंडिया युथ गेम कुश्ती में उत्तर प्रदेश ने 11, मैडल जीते

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required