रतन टाटा ने दुनिया को कर दिया बाय बाय
रतन टाटा ने दुनिया को कर दिया बाय बाय.
फाइटर प्लेन उड़ाने वाले प्रथम भारतीय पायलट थे रतन टाटा.
पत्नी और परिवार के लिए तरसते रह गये.
रियासत अली
रतन टाटा के निधन की खबर ने लोगों को हैरत में डाल दिया है. गुरुवार 10 अक्टूबर को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ ।
रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ किया था। रतन टाटा पारसी थे. ये धर्म अपने आपमें कई मामलों में खास और विशिष्ट है. इस धर्म के लोग भाईचारे के साथ इस देश में ऐसे घुलमिल गए किसी को लगा कि कभी वो बाहर से आए थे।
टाटा समूह के मानद चेयरमैन 86 वर्ष के थे । उम्र संबंधी समस्याओं और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए टाटा को सोमवार (7 अक्टूबर, 2024) को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाटा के निधन पर पूरे देश से श्रद्धांजलि दी गई।

रतन टाटा न सिर्फ कारोबार और बिजनेस को आगे बढ़ाने की काबिलियत रखते थे बल्कि वो फाइटर प्लेन उड़ाने की काबिलियत रखते थे. रतन टाटा एक लाइसेंस प्राप्त पाइलट थे
जब तक उसकी सेहत ठीक रही वो पायलट के रूप में उड़ान भरते रहे. कम ही लोग जानते हैं कि भारतीय अरबपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा F-16 फाल्कन लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पहले भारतीय नागरिक थे. साल 2007 में उन्होंने 69 साल की उम्र में F-16 फाल्कन फाइटर जेट को उड़ाकर सबको चौंका दिया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रतन टाटा ने जिस F 16 ब्लॉक 50 फाइटर जेट उड़ाया था, उसकी कीमत 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी. यह जेट 2,000 किमी/घंटा से ज्यादा की स्पीड तक पहुंच सकता है. इस दौरान रतन टाटा ने हवा में लगभग 40 मिनट बिताए थे और फ्लाइट के बीच में कंट्रोल भी संभाला था

रतन टाटा फाइटर जेट उड़ाने के अलावा स्कूबा डाइविंग के भी शौकीन थे. वो न ही कभी शराब पीते थे और न ही धूम्रपान की शौकीन थे. वो मुंबई में रहते थे. उन्होंने कभी शादी नहीं की थी, ऐसे में उनके साथ उनके डॉग जर्मन शेफर्ड, टिटो और टैंगो रहते थे. रतन टाटा अपने कुत्तों से बहुत प्यार करते थे।
पत्नी और परिवार के लिए तरसते रह गये,
रतन टाटा ने खुद बताया था कि उन्हें चार बार प्यार और बात शादी तक भी पहुंची थी, पर किसी न किसी वजह से बात बिगड़ गई। वह बोले थे, ‘कई बार ऐसा होता है कि मुझे पत्नी या परिवार न होने के कारण अकेलापन महसूस होता है। कभी-कभी मैं इसके लिए तरसता हूं