आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की 254 पदो होगी मानदेय पर भर्ती.
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की 254 पदो होगी मानदेय पर भर्ती.
विज्ञापित पदों हेतु केवल महिला अभ्यर्थी ही होगी पात्र
विज्ञापित पदों की अर्हता एवं आवेदन पत्र भरने हेतु विशेष निर्देश
संवाददाता ग्रामीण न्युज तेज़ नजर
आंगनबाड़ी चयन की कुल प्रक्रिया बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार, उ०प्र० के शासनादेश संख्या-19 / 2023 /3975/58-1-2022 – 2 / 1 ( 22 ) 10 टी. सी. दिनांक 21.03.2023 में वर्णित प्रक्रिया के अधीन होगी।
इसे उ०प्र० शासनादेश की अधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन की बात की जाय तो इसके लिये न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट एवं उसके समकक्ष निर्धारित की गई है और आयु की बात करें तो आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई, 2024 से की जायेगी। अभ्यर्थी के जन्मतिथि के संबंध में हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र में अकित जन्मतिथि ही मान्य होगी। रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर आवेदन हेतु उसी ग्राम सभा तथा शहरी क्षेत्र हेतु उसी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है।
रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि दिनांक नौ नवंबर तक निर्धारित है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर की जायेगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी। उन्होंने कहा कि उक्त भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के दलाल अथवा किसी अन्य व्यक्ति के प्रलोभन में न पड़े एवं ऐसे लोगो की सूचना उन्हें दे।
