न्यायाधीशों ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण
न्यायाधीशों ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण
देवरिया | 28 जनवरी 2026
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर आज राजकीय बाल गृह, देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष श्री रवि यादव ने किया। उनके साथ समिति की सदस्य श्रीमती मंजू कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शैलजा मिश्रा तथा सिविल जज (जू0डी0) कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों ने बाल गृह में रह रहे बच्चों को मिलने वाले भोजन, कपड़े, साफ-सफाई, सुरक्षा और पढ़ाई की व्यवस्था का जायजा लिया। अध्यक्ष श्री रवि यादव ने बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा अभिलेखों में पाई गई कमियों को जल्द सुधारने को कहा।
समिति की सदस्य श्रीमती मंजू कुमारी ने बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं, शैलजा मिश्रा ने बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े देने, परिसर की नियमित सफाई कराने और स्वास्थ्य जांच समय-समय पर कराने के निर्देश दिए।
सिविल जज कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव ने बाल गृह परिसर, भंडार कक्ष और अध्ययन कक्ष की सफाई बेहतर रखने तथा बच्चों की पढ़ाई को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।