Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: पानी की टंकी से मिला शव, डीएम ने की कड़ी कार्रवाई

देवरिया मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: पानी की टंकी से मिला शव, डीएम ने की कड़ी कार्रवाई

देवरिया मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: पानी की टंकी से मिला शव, डीएम ने की कड़ी कार्रवाई

देवरिया जिले में मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में शव मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही डीएम ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और पानी की टंकी को तत्काल सील करने का निर्देश दिया।

डीएम ने इस गंभीर प्रकरण में जांच कमेटी का गठन किया है, जिसमें सीडीओ, सीआरओ, एसीएमओ और सीओ सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कमेटी को एक दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश बरनवाल को फटकार लगाई और मामले में लापरवाही पर सख्त नाराज़गी जताई।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी हुई है।

See also  बिहार प्रांत से शुरू होकर पूरे देश सहित विदेशों में भी प्रचलित होता जा रहा है छठ महापर्व

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required