Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • नवागत सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला पदभार

नवागत सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला पदभार

नवागत सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला पदभार

देवरिया, 29 दिसंबर।
जनपद देवरिया के नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह (आईएएस) ने 26 दिसंबर को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी।
सीडीओ ने बताया कि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित योजनाओं की सतत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचना सुनिश्चित करना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही बनाए रखने की अपील की तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि राजेश कुमार सिंह इससे पूर्व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शासन द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत उन्हें देवरिया का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

See also  जनता त्रस्त अधिकारी मस्त ओवरलोड ट्रक तोड़ रहे सड़क

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required