Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सेवा,सुशासन,जन-कल्याण को समर्पित है मोदी सरकार- पवन मिश्र

सेवा,सुशासन,जन-कल्याण को समर्पित है मोदी सरकार- पवन मिश्र

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने देवरिया विधानसभा के देवरिया नगर मण्डल के चकीयवा वार्ड में घर-घर जाकर मोदी सरकार की 11 वर्षो की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने पिछले 11 वर्षों में गरीब कल्याण, कृषि सुधार,महिला सशक्तिकरण, राष्ट्र प्रथम, देश की सुरक्षा, विकसित भारत पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के अंदर 81 करोड़ लोगों को पी एम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज, 12 करोड़ परिवारो में शौचालयों का निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो का सेवा करने का काम किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय,अरुण मिश्र, विजय कुशवाहा, वीरेंद्र पाठक,प्रभु विश्वकर्मा, डॉ विनोद, राकेश सिंह उपस्थित रहे।

See also  योग सुखी जीवन, निरोगी काया की कुंजी है -डा०विनोद कुमार यादव

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required