Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो ओपन चैंपियनशिप 2026 में अयान ने जीता गोल्ड मेडल

12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो ओपन चैंपियनशिप 2026 में अयान ने जीता गोल्ड मेडल

12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो ओपन चैंपियनशिप 2026 में अयान ने जीता गोल्ड मेडल

खुखुन्दू (देवरिया), 16 मई 2026।

12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो ओपन चैंपियनशिप 2026 में देवरिया जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अयान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश के पांच राज्यों के दमदार खिलाड़ियों को हराकर अयान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
15 व 16 मई 2026 की रात आयोजित मुकाबलों में अयान ने एक के बाद एक शानदार जीत दर्ज की।
पहले प्री-टेस्ट मैच में असम के खिलाड़ी को 9-3 व 0-0 से हराया।
दूसरे मुकाबले में दिल्ली के खिलाड़ी को 9-0 व 13-0 से नॉकआउट करते हुए जीत हासिल की।
क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के आर्यन सिंह को 16-3 व 10-1 से मात दी।
सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को 6-0 व 12-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ी को 9-1 व 6-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।
फाइनल मुकाबला जीतने के बाद तालकटोरा स्टेडियम में मौजूद हजारों खेल प्रेमियों ने अयान का जोरदार स्वागत किया। दर्शकों में उत्साह इतना था कि अयान के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई।
अयान इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। पिछले वर्ष केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि 29 अगस्त को कटक, उड़ीसा में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
अयान की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

See also  शहजाद जफर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लार में विदाई समारोह आयोजित

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required