Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • पर्यावरण क़ो संतुलित बनाने रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी: एसडीएम

पर्यावरण क़ो संतुलित बनाने रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी: एसडीएम

पर्यावरण क़ो संतुलित बनाने रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी: एसडीएम

पत्रकार एकता समन्वय समिति के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

देवरिया।
पत्रकार एकता समन्वय समिति के पांचवे स्थापना दिवस पर बुधवार क़ो केंद्रीय कमेटी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम हरी शंकर लाल द्वारा विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार अनिल तिवारी की उपस्थिति मे तहसील परिसर मे आम का वृक्ष लगाकर इस आयोजन की शुरुआत की गई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है, वृक्षारोपण को लेकर हर एक नागरिक को आगे आकर अपने कर्तव्य को पूरा करना चाहिए क्योंकि पर्यावरण के संतुलन से ही हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन मिल सकता है जिससे हमारा जीवन स्वस्थ एवं सुखमय बन सकता है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा प्रदूषण का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है ऐसे में वृक्षारोपण ही पर्यावरण क़ो संतुलित रख सकता है। प्रदेश मंत्री डॉ रमेश यादव ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए हर एक नागरिक को वृक्ष लगाने की जरूरत है। गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सरस चंद जायसवाल ने कहा कि पत्रकार एकता समन्वय समिति के स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश और देश के कई स्थानों पर वृक्ष लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया जिसका उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सके। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रविकांत तिवारी, मीडिया प्रभारी अंकित पांडेय, सोनू यादव, दिलीप पांडेय, धर्मवीर गुप्ता, रवि प्रताप, वेद प्रकाश यादव, आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

See also  देवरिया: वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required