डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखा
डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखा
देवरिया, 16 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जेल परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी प्रणाली की जांच करते हुए कारागार प्रशासन को सतर्कता बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। सभी बैरकों में आपत्तिजनक वस्तुओं की गहन तलाशी भी कराई गई, हालांकि कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।
जिलाधिकारी ने पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा बंदियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निरुद्ध महिला कैदियों से बातचीत की तथा उनके बच्चों को बिस्किट वितरित किए। महिला बैरक में बच्चों के लिए बनाई गई बाल वाटिका का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक आशीष रंजन, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी, डिप्टी जेलर राजकुमार, गीता रानी सहित कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित