ठेकेदार की ढीठई विभाग की लापरवाही जनप्रतिनिधि के कमियों को दर्शाता है – छपरा मोड़ से परासी चकलाल वाला मार्ग
ठेकेदार की ढीठई विभाग की लापरवाही जनप्रतिनिधि के कमियों को दर्शाता है – छपरा मोड़ से परासी चकलाल वाला मार्ग
रोड के किनारे वाले घरों व आने जाने वाले राहगीरों से लेकर आम जनमानस धूल धक्कड़ से परेशान है।
रास्ते में कई पुलिया हैजो जल निकासी हेतु पहले से बने हैं जिन के किनारे दिवार तोड़ पुनः और उपर बनाने थे पर अभी दीवार भी नहीं चला वैसे ही अधूरे पड़े हैं।
संवाददाता ग्रामीण न्यूज
जनपद देवरिया क्षेत्र लार लार-भाटपार रानी मार्ग से जुड़ी लार रोपन छपरा मोड़ से रतनपुरा होते हुए पारासी चकलाल तक की मुख्य मार्ग 5.684 किमी का कार्य का शुरुआती दिनांक 6-6-2023 से 6-62024 तक यानि एक वर्ष के अंदर कंप्लीट होने वाली मुख्य मार्ग 6 जून को 2 वर्ष होने वाले है । अभी तक अधूरे पड़े है । रास्ते में कई पुलिया है जिनके ऊपर चलाए गए दीवार भी अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं जो ठेकेदार की ढीठई विभाग की लापरवाही तथा जनप्रतिनिधि की कमियों को दर्शाता है।

यह गांव उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के बिहार बॉर्डर स्थित परासी चकलाल से रतनपुरा रोपन छपरा होते हुए लार बाजार से जुड़ी मुख्य मार्ग है जिस पर दिन भर लोगों का आना-जाना बना रहता है ।जिस तरह यह पिछड़ा गांव है उसी तरह यहां कार्य भी सबसे पीछे होता है । आपको बता दें कि इसके बाद की शुरू हुए कई सड़कें बन चुकें हैं। क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है कि नहीं हो रहा है कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।