लार में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक, पर्यवेक्षकों का हुआ भव्य स्वागत
लार में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक, पर्यवेक्षकों का हुआ भव्य स्वागत
लार, देवरिया। 17 अगस्त दिन सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चल रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत लार ब्लॉक स्थित एक मैरेज हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे पीसीसी द्वारा नामित पर्यवेक्षक अमरेश पांडेय और एआईसीसी पर्यवेक्षक भैया जी पवार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों पर्यवेक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वजीर अहमद ने की। बैठक में पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान लार ब्लॉक में संगठन की स्थिति, पदाधिकारियों की सक्रियता तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच पहुंच बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की अपील की गई।कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।