Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • डायग्नोस्टिक सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, एक सेंटर सील तो दूसरे की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त

डायग्नोस्टिक सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, एक सेंटर सील तो दूसरे की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त

डायग्नोस्टिक सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, एक सेंटर सील तो दूसरे की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त

बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउंड जांच का मामला सामने आया, दूसरे केंद्र का पंजीकरण समाप्त मिलने पर कार्रवाई
देवरिया, 03 सितंबर। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जनपद के दो डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया, जबकि दूसरे सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर ली गई।
संयुक्त टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी यादव, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौण्डिल्य सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले नगर स्थित जायसवाल डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य संचालित किए जाने की बात सामने आई। इस पर टीम ने सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर ली।
इसके बाद टीम ने नगर के कशिश डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। निरीक्षण के दौरान सेंटर का संचालन संबंधी प्रमाण-पत्र/पंजीकरण की अवधि समाप्त पाई गई। साथ ही नवीनीकरण की प्रक्रिया भी नियमानुसार पूरी नहीं कराई गई थी। अनियमितता मिलने पर संयुक्त टीम ने डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध अथवा नियमों के विपरीत डायग्नोस्टिक सेंटरों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां संबंधित केंद्र के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित हो रहे डायग्नोस्टिक सेंटरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

See also  आलू , लहसुन और प्याज अंकुरित हो तो उसे खाना चाहिए या नहीं

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required