सीएचसी लार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, डीएम के औचक निरीक्षण में खुली कर्मचारियों की पोल
देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लार में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय उजागर हो गई जब जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने शुक्रवार सुबह अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी अव्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। बड़ी संख्या में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद [...]