सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ का चुनाव सम्पन्न
चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी अध्यक्ष,चंद्र प्रकाश मिश्र मंत्री एवं विंध्याचल सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ जनपद देवरिया का निर्वाचन देवरिया सदर विकास खण्ड सभागार में शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष,चंद्र प्रकाश मिश्र को मंत्री,अनिल कुमार चौबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,विंध्याचल सिंह को कोषाध्यक्ष, [...]