Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सनातन की रक्षा के लिये त्याग दिया पद – गिरीश चन्द्र

सनातन की रक्षा के लिये त्याग दिया पद – गिरीश चन्द्र

सनातन की रक्षा के लिये त्याग दिया पद – गिरीश चन्द्र

देवरिया।
पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की चौथी पुण्यतिथि एवं हिन्दू गौरव दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सनातन की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री पद तक का त्याग कर दिया था। उन्होंने सत्ता और पद से ऊपर राष्ट्र व धर्म को महत्व दिया, यही उनकी महानता थी।” उन्होंने आगे कहा कि अपने कार्यकाल में कल्याण सिंह ने गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़े और महिलाओं के सम्मान एवं उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके शासन को आज भी सुशासन और विकास के मॉडल के रूप में याद किया जाता है।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि “कल्याण सिंह शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग की आवाज बनकर आजीवन संघर्षरत रहे। उन्होंने किसानों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया।” मिश्र ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार को नई दिशा दी।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि कल्याण सिंह का जीवन और उनकी राजनीतिक यात्रा हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। उनकी निष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रनिष्ठा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है।

See also  ग्रामीण क्षेत्रों भी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय, गंगा कुशवाहा, अजय उपाध्याय, छठु यादव, प्रणव दुबे, पुनीत सिंह अमेठीया, रत्नेश्वर गर्ग, विजेंदर चौहान, राजेन्द्र विक्रम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके योगदान को याद कर उन्हें नमन किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required