Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • सलेमपुर मोबाइल व्यवसायिक की मौत मामला . पुलिस को मिली अहम सुराग . पिता ने पत्नी और दोस्तों पर लगाया गंभीर आरोप.

सलेमपुर मोबाइल व्यवसायिक की मौत मामला . पुलिस को मिली अहम सुराग . पिता ने पत्नी और दोस्तों पर लगाया गंभीर आरोप.

सलेमपुर मोबाइल व्यवसायिक की मौत मामला . पुलिस को मिली अहम सुराग . पिता ने पत्नी और दोस्तों पर लगाया गंभीर आरोप.

 

जनपद देवरिया के सलेमपुर में मोबाइल  व्यवसायिक अजीत शाह की संदिग्ध मौत का मामला  नया मोड़ ले लिया है मृतक के पिता अशोक गोंड़ ने पत्नी रानी देवी और दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है ।
घटना 30 मई की है दिन में लगभग 11:00 बजे रानी देवी ने अजीत के मोबाइल से फोन कर बताया कि उन्होंने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है मौके पर पहुंचे पुलिस ने अजीत को बिस्तर पर गिरा हुआ पाया गया उस समय वहां उनकी पत्नी और दो दोस्त मौजूद थे अजीत सलेमपुर के वार्ड नंबर चार के बलहा बाद में  किराए के मकान में रहता था वह अपनी पत्नी और दो बच्चे आरूषि 8 वर्षीय  और आयान 5 वर्षीय के साथ रहता था वह यहां मोबाइल की दुकान चलाता था और अपने बच्चों की पढ़ाई के वास्ते यहां शिफ्ट हुआ था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
आंतरिक अंगों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है पुलिस को मिले सुराग के आधार पर यह मामला आत्महत्या की बजाय हत्या का प्रतीक हो रहा है ।

 

     मृतक अजित साह ( फाइल फोटो)

पीड़ित परिवार वालों का आरोप है की घटना के दौरान उसका एक दोस्त मौके पर था कॉल डिटेल में उसका नाम भी आया है इसके बावजूद पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है
मामले को गंभीरता से लेते एसपी विक्रांत वीर ने सलेमपुर क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला और फोरेंसिक टीम को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिए इसके बाद सीओ और कोतवाल संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की देर शाम को फोरेंसिक टीम और कोतवाली पुलिस परिवार के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच की जिसमें पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है कोतवाली संतोष कुमार सिंह के अनुसार मामले की जांच चल रही है उन्होंने मृतक के पिता को न्याय का आश्वासन दिया है जल्दी इस मामले को आगे कार्रवाई करेंगे।

See also  “शिक्षा या शोषण? देवरिया में स्कूलों की मनमानी से अभिभावक बेहाल”

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required