भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने रोडवेज यात्रियों को बनाया सदस्य
देवरिया/
सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने उत्तरप्रदेश परिवहन की लार जाने वाली बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को भाजपा का सदस्य बनाया।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि बड़ी संख्या में आमजन सदस्यता अभियान का हिस्सा बनकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है, उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार रोडवेज यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराते हुए, मातृशक्ति को रक्षाबन्धन के त्यौहार पर पूरे प्रदेश के अंदर निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार परिवहन निगम के बस अड्डो को भी विकसित करने का कार्य करके बेहतर यात्री सुविधा मुहैया करा रही है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हृदयालाल शर्मा, जितेंद्र सिंह, नसीम लारी, नित्यानन्द पाण्डेय, राकेश कुमार, प्रमोद , शिवशंकर गुप्ता उपस्थित रहे।