Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया की बेटी को बड़ी उपलब्धि, डॉ. मधुलिका तिवारी ने आयुर्वेद में पीएचडी की उपाधि हासिल की

देवरिया की बेटी को बड़ी उपलब्धि, डॉ. मधुलिका तिवारी ने आयुर्वेद में पीएचडी की उपाधि हासिल की

देवरिया की बेटी को बड़ी उपलब्धि, डॉ. मधुलिका तिवारी ने आयुर्वेद में पीएचडी की उपाधि हासिल की

लार देवरिया
देवरिया जनपद के ग्राम-पोस्ट सूतावर निवासी जितेंद्र नाथ तिवारी की भतीजी डॉ. मधुलिका तिवारी ने आयुर्वेद के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने रचना शरीर (आयुर्वेद) विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
डॉ. मधुलिका तिवारी, श्री धनंजय तिवारी की पुत्री हैं। उन्होंने यह उपाधि कार्य शरीर विभाग, दत्ता मेघा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, वर्धा (डीम्ड विश्वविद्यालय) से प्राप्त की है।
डॉ. मधुलिका की प्रारंभिक शिक्षा नागपुर से हुई, जहां से उन्होंने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आयुर्वेद के उच्च अध्ययन की ओर कदम बढ़ाया। उनके पिता श्री धनंजय तिवारी वर्तमान में कृषि विभाग में कार्यरत हैं।
डॉ. मधुलिका तिवारी की इस सफलता पर परिवार, गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

See also  लार–सलेमपुर मार्ग पर भ्रष्टाचार की पोल खोलती टूटी सड़कें

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required