Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • रतनपुरा में ड्रोन दिखने से हड़कंप, अज्ञात युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई

रतनपुरा में ड्रोन दिखने से हड़कंप, अज्ञात युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई

रतनपुरा में ड्रोन दिखने से हड़कंप, अज्ञात युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई

देवरिया जनपद के लार क्षेत्र के रतनपुरा में 30- सितंबर को करीब 12 बजे रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन उड़ते देखा। इसी बीच गांव के पास एक अज्ञात युवक दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जब उससे पूछताछ की तो वह भागने लगा। शक होने पर गांव के कुछ यादव व अन्य लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अलग-अलग गांव का नाम बताने लगा। कभी उसने अपना घर रोपन छपरा, तो कभी बलुआ और फुलवरिया बताया। बाद में उसने अपना नाम भोलू यादव पुत्र छोटेलाल यादव, निवासी रुस्तम बईहारी बताया और कहा कि वह अपने दोस्त विनोद साहनी के गांव रोपन छपरा नाटक देखने आया था, लेकिन गलती से रास्ता भटककर रतनपुरा चला आया।

युवक ने रतनपुरा गांव के एक यादव जी के यहां रिसतेदारी होने का नाम लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उस युवक के पिता को फोन कर मौके पर बुलाया। पहचान की पुष्टि होने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।

हालांकि, घटना के बाद गांव में कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर आधी रात को ड्रोन उड़ने और युवक के वहां होने की असली वजह क्या थी? ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 दिन पहले भी कुछ संदिग्ध लोग गांव में आए थे और लोगों को देखते ही भाग गए थे। यही वजह है कि अब गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

See also  अशफ़ाकउल्ला ख़ान — एकता, त्याग और आज़ादी की मिसाल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required