Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • एक्सपायरी डेट का अमूल दूध बेचने पर बवाल — शिकायत करने गए ग्राहक को पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज

एक्सपायरी डेट का अमूल दूध बेचने पर बवाल — शिकायत करने गए ग्राहक को पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज

एक्सपायरी डेट का अमूल दूध बेचने पर बवाल — शिकायत करने गए ग्राहक को पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज

देवरिया जिले के लार कस्बे में खाद्य सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार द्वारा एक्सपायरी डेट का अमूल दूध बेचने पर विवाद इतना बढ़ गया कि शिकायत करने गए ग्राहक को ही बुरी तरह पीट दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, चनुकी मोड़ स्थित अमूल दूध सेंटर से कुंदन पटेल पुत्र प्रेम पटेल, निवासी चौक वार्ड, ने दूध खरीदा था। घर जाकर जब उन्होंने दूध का पैकेट देखा, तो पाया कि उसकी एक्सपायरी तिथि पहले ही बीत चुकी थी। जब कुंदन पटेल इस संबंध में शिकायत करने दुकान पर पहुंचे, तो दुकानदार मोहम्मद फरहान लारी और उसके साथी सैफ ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में कुंदन को चोटें आईं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लार पुलिस ने घायल कुंदन पटेल को चिकित्सा के लिए भेजा और उनकी तहरीर पर मोहम्मद फरहान लारी पुत्र सहनाज अहमद (अमूल एजेंसी संचालक, चनुकी मोड़) तथा सैफ पुत्र अज्ञात के खिलाफ मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एक्सपायरी डेट का दूध बेचने जैसे गंभीर अपराध पर कड़ी कार्रवाई की जाए और खाद्य विभाग भी इस मामले की जांच करे, ताकि क्षेत्र में उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लोगों का कहना है कि अगर दूध जैसे जरूरी खाद्य पदार्थ में इस तरह की लापरवाही बरती जाएगी, तो यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।

See also  ई-रिक्शा चालकों को नगर पंचायत की वसूली से मिली राहत

अब देखना यह होगा कि पुलिस और खाद्य विभाग इस प्रकरण में कितनी सख्ती दिखाते हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required