Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • भटनी बाजार में बड़ी कार्रवाई: कम्पोजिट विद्यालय का अनुचर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भटनी बाजार में बड़ी कार्रवाई: कम्पोजिट विद्यालय का अनुचर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भटनी बाजार में बड़ी कार्रवाई: कम्पोजिट विद्यालय का अनुचर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देवरिया/भटनी। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए गठित भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने मंगलवार की शाम भटनी बाजार में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कम्पोजिट विद्यालय गोपालपुर, ब्लॉक भटनी में अनुचर (कार्यालय सहायक) पद पर तैनात कर्मचारी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता विकास चौरसिया, निवासी ग्राम पौनार थाना खुखुन्दू, ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विद्यालय की मान्यता दिलाने के लिए उक्त कर्मचारी ने 25 हजार रुपये की मांग की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

योजना के मुताबिक मंगलवार की शाम भटनी बाजार स्थित मां अम्बे स्वीट्स के पास शिकायतकर्ता ने आरोपी को तय की गई रकम सौंपी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि हाथ में ली, ट्रैप टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। मौके पर जब उसकी उंगलियां रसायन युक्त पानी में डुबोई गईं तो पानी लाल हो गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की है।

इसके बाद आरोपी को टीम ने मौके से ही हिरासत में ले लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। देर शाम तक भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम आरोपी से पूछताछ करती रही।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में मान्यता, नियुक्ति और स्थानांतरण से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। भटनी बाजार में हुई इस कार्रवाई से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

See also  कुसौली हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन, भजन संध्या और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

टीम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required