Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • ग्रामीणों के मन में एक ही सवाल आखिर कब तक मुकम्मल होगा सड़क 

ग्रामीणों के मन में एक ही सवाल आखिर कब तक मुकम्मल होगा सड़क 

  • ग्रामीणों के मन में एक ही सवाल आखिर कब तक मुकम्मल होगा सड़क
  • कब तक इस समस्या से निजात मिलेगी
  • कहीं जान बूझकर काम बरसात में तो नहीं लाया गया है

जनपद देवरिया क्षेत्र लार के रोपन छपरा मोड़ से परासी चकलाल वाले सड़क का अधूरा निर्माण स्थानीय लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है आखिर कब तक मुकम्मल होगा यह सड़क ग्रामीणों के मन में एक ही सवल है। आखिर कबतक इस समस्या से निजात मिलेगी दो  साल से बन रही सड़क अभी तक कंप्लीट नहीं हो पाया है जिसको लेकर आस-पास के ग्रामीणों को काफी परेशानियां झेलनी पड रही है  वाहन से सड़क पर चलने पर वाइब्रेशन से शरीर में थकान हो जा रही है सड़क से उखड़े  छोटे-छोटे कंकड़-पत्थरों से जूते चप्पलों से लेकर साइकिल मोटरसाइकिल के टायर पंचर का समस्याएं बढ़ गई है ।आपको बता दे कि यह बाढ़ ग्रस्त सड़क है जो रोपन छपरा और रतनपुर के बीच हर वर्ष जल जमाव मंजर बन जाता है इसको लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ जाता है माने जाने वाली सरकार बीजेपी के सरकार में इस तरह का ठेकेदार की मनमानी हो रही है जो सरकार को बदनाम करने की साजिश माना जा रहा है फरवरी 2025 में ही सड़क का रफ कार्य हो गया था पिच करनी बाकी था।

सूत्रों के मुताबिक सड़क का रफ कार्य जहां चेक किया गया है (यानी टेस्टिंग किया गया है ) वहां ही सड़क सही है बाकी जगह का परखच्चे उड़ते नजर आ रहे हैं टेस्टिंग किए गए जगह  सियरहीं के करीब 100 मीटर तक सड़क काफी ठीक नजर आ रही है बाकी जगह  बेकार है।
कथित तौर पर यह सुनने को मिल रहा था कि पिचिंग कार्य 20 जून से शुरू होगा

17 जून से ही पांच लेबर लगें हैं जो सड़क के किनारे वाले हिस्से को साफ सफाई कर रहे हैं। अब फिर सुनने को मिल रहा है कि 25 जून से शुरू होगा कहीं क्षेत्र के लोगों को बेवकूफ तो नहीं बनाया जा रहा है बारिश का मौसम है अगर बारिश लगातार होना शुरू हो जाए तो काम भी बांधित हो सकता है।
कहीं जान बूझकर काम बरसात में तो नहीं लाया गया है। लोगों का कहना है पीचिंग कार्य होने वाले हैं अगर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्य में अनियमितता हो सकती है अगर पीचिंग कार्य खराब हुआ तो फिर समस्या बढ़ जाएगी ठेकेदार तो अपना काम करके चला जाएगा लेकिन भुगतना तो हम ग्रामीणों को पड़ेगा । इस मार्ग पर चार ग्राम सभा आता हैं गौरी बलुआ, रोपन छपरा ,रतनपुरा और परासी चकलाल इन चारों गांवों के प्रधानो को चाहिए कि इस सड़क पर ध्यान दें।

See also 

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required