Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • रेलवे पटरी के किनारे शव मिलने से सनसनी 

रेलवे पटरी के किनारे शव मिलने से सनसनी 

रेलवे पटरी के किनारे शव मिलने से सनसनी 

 

देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र में ग्राम सभा सिसवां के समीप रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध हालत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैला गया है ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया थोड़ी देर में भारी संख्या में लोग जमा होने लगे जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया भटनी थाना पुलिस को भनक लगते ते ही घटना स्तर पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करना शुरू कर दी पुलिस प्रशासन के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रहा है हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ जारी है पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए गहराई से जांच शुरू कर दी है ।भटनी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद ही घटना का असल वजह का पता चल सकेगा पुलिस आस-पास के क्षेत्र में लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी ले रही है इसके साथ ही मृतक के पास से मिले सामान और रेलवे ट्रैक पर मौजूद अन्य साक्ष्य की जांच की जा रही है स्थानीय लोगों ने इस घटना से जांच करने और जल्द से जल्द पर्दा फश करने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह घटनाओं से पूरे इलाके में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पता चल पाएगा फिलहाल जो है पुलिस शव का पहचान और उसके परिजनों को खोजबीन में जुटा हुआ है आसपास के थानों में भी सूचित कर दिया गया है ताकि क्षेत्र में किसी लापता व्यक्ति की भी जानकारी मिल सके और इससे मृतक के बारे में पता लगाया जा सके

See also  नियमित व्यायाम से कम हो रही हाथीपांव की सूजन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required