Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • खरवनिया नवीन के सरकारी स्कूल के छात्रों ने मनाया विदाई समारोह

खरवनिया नवीन के सरकारी स्कूल के छात्रों ने मनाया विदाई समारोह

खरवनिया नवीन के सरकारी स्कूल के छात्रों ने मनाया विदाई समारोह.

आज संविलियन विद्यालय खरवनिया नवीन क्षेत्र लार जनपद देवरिया में सभी बच्चों ने मिलकर कक्षा 8 के बच्चों के लिए विदाई सम्मान समारोह विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक,इन्द्रसेन गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसका संचालन श्री पंकज सिंह  ने किया । अध्यक्ष जी द्वारा कक्षा 1से 8 तक के मेधावी छात्रों को गोल्ड व सिल्वर मेडल  देकर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों ने कक्षा 8 के बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिये. विद्यालय के बच्चे  सुशांत यादव, अन्नू पाल, चांदनी, विक्की आदि ने अपने अपने विचार रखे.

अन्त में सभी छात्रों को विद्यालय के तरफ से जलपान कराया गया. जिसमें मुख्य रूप से सुमन देवी, राजपति देवी, अंकित सिंह, आशुतोष सिंह, प्रमोद कुमार, इन्द्रसेन यादव आदि मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में  श्री इन्द्रसेन गुप्ता जी ने सबका आभार व्यक्त किया  ।

See also  ग्राम न्याय सहायता अभियान ‘अभिमान’: चयनित गांवों में शुरू होंगे लीगल ऐड क्लिनिक, ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क न्याय

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required