Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • किसानों का सम्मान बढ़ा रहे मोदी- पवन मिश्र

किसानों का सम्मान बढ़ा रहे मोदी- पवन मिश्र

किसानों का सम्मान बढ़ा रहे मोदी- पवन मिश्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के वाशिम में किसान सम्मान निधि के 18 वीं क़िस्त जारी करने का प्रसारण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने मोर्चा पदाधिकारी और किसानों के साथ ब्लाक सभागार बैतालपुर में देखा।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष में 6000 रुपये की राशि किसानों के खाते में सीधे भेजकर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना के माध्यम से किसानों का सम्मान बढ़ा रहे है।उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के 18 वी किश्त के माध्यम से देवरिया जनपद के लगभग 4 लाख किसानों के खाते में 89 करोड़ 27 लाख 66 हजार रुपये की धनराशि बिना किसी भेदभाव के सीधे उनके खाते में भेजी गई है।कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने किसानों को मिस्डकॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय , सत्येन्द्र सिंह सोनू, कृषि अधिकारी प्रकाश नारायण मिश्र, देवता सिंह, रमेश प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह, संकटा प्रसाद उपस्थित रहे।

See also  रतनपुरा आबिदा स्कूल व खरवानिया नवीन में दिखा बाल दिवस का हर्ष

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required