Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • स्वास्थ्य और शिक्षा इतनी महंगी क्यों कोई मापदंड नज़र क्यों नहीं आता 

स्वास्थ्य और शिक्षा इतनी महंगी क्यों कोई मापदंड नज़र क्यों नहीं आता 

 

स्वास्थ्य और शिक्षा इतनी महंगी क्यों कोई मापदंड नज़र क्यों नहीं आता 

वर्तमान दौर में अति आवश्यक दो मूलभूत सुविधाओं में महंगाई का रूप देखा जाए तो स्वास्थ्य और शिक्षा इतनी महंगी साबित हो रही है कि इसका उपभोक्ता बनने में मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग के कई लोग सक्षम नहीं हैं,शिक्षा में फीस की बढ़ोतरी आम जनता की सोच से परे लगती है,व्यक्ति दो जून की रोटी कैसे जुटाता है वही जानता है!उस पर बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य में इतना पैसा लगता है। इस तरह निजी अस्पतालों में पीड़ित की पीड़ा दुगना करने में अस्पताल की भारी-भरकम फीस और अन्य जांच के शुल्क सीमा से ज्यादा होते हैं! कोई मापदंड ही नजर नहीं आता!सवाल है कि क्यों नहीं शिक्षा और स्वास्थ्य को सेवाभावी होना चाहिए,आमजन की यह मूलभूत सुविधाओं में महंगाई जनता के सकारात्मक जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करती है! शिक्षा,स्वास्थ्य सस्ते हों, जनता के लिए राहत भरे हों!ऐसी कारगर नीति तैयार करनी चाहिए,अन्यथा जनता इन मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाएगी।

See also  देवरिया पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सेवा अनुशासन का पालन न करने के चलते सस्‌पेंड.नियुक्ति विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required