Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • घर-घर दस्तक देकर बुखार के रोगियों की पहचान करेंगी आशा

घर-घर दस्तक देकर बुखार के रोगियों की पहचान करेंगी आशा

घर-घर दस्तक देकर बुखार के रोगियों की पहचान करेंगी आशा
सीएमओ ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ
देवरिया, 10 अप्रैल 2026। जिले में शुक्रवार को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए “दस्तक अभियान” का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने परशुराम चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय से फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ घर-घर जाकर दस्तक भी दी।
सीएमओ ने बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, जेई/एईएस, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया और कालाजार जैसे रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी। साथ ही कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार की जाएगी।
जिले में कुल 2756 आशा कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। प्रत्येक आशा को प्रतिदिन 15 घरों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया है। चिन्हित मरीजों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार सुनिश्चित कराया जाएगा।
अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी देंगी। इसके तहत मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने और घर के आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी जाएगी। साथ ही कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमले, टूटे टायर आदि में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करने पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ (वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम) डॉ. हरेंद्र कुमार, अरबन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एचईओ लालबचन चौधरी सहित सहयोगी संस्था सीफार के प्रतिनिधि एवं आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

See also  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संविधान बचाने का संकल्प

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required