बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम देवरिया पर अमर्यादित व्यवहार का लगाया आरोप ।
बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम देवरिया पर अमर्यादित व्यवहार का लगाया आरोप ।
जिलाधिकारी देवरिया के न्यायालय का बहिष्कार कर उनको अविलम्ब हटाने को लेकर अधिवक्ताओं ने उठायी मांग।
आज दिनांक 19 6.2024 को जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया के संग भवन में अध्यक्ष श्री संजय कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुआ जिसमें सिविल कोर्ट के अधिवक्ता जय शिव शुक्ला एवं सुरेंद्र तिवारी एडवोकेट संघ के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला अधिकारी देवरिया द्वारा अमर्यादित व्यवहार एवं अपमानजनक शब्दों के साथ गलत हरकत किए जाने से क्षुब्ध अधिवक्ता गण द्वारा जिलाधिकारी देवरिया की घोर निंदा करते हुए सर्व समिति से यह निर्णय लिया कि दिनांक 20- 6-24 अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे तथा जिलाधिकारी देवरिया को अविलम्ब हटाने की मांग करते हुए जब तक जिलाधिकारी देवरिया का स्थानांतरण नही होगा तब तक उनके न्यायालय का बहिष्कार करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। तथा जिलाधिकारी देवरिया के न्यायालय का बहिष्कार उनके स्थानांतरण कराएंगे।
अधिवक्ताओं ने कहा कि आज वह समय आ गया है कि जनपद के समस्त बार एसोसिएशन को अपनी एकजूटता का परिचय देते हुये अधिकारियो के अंग्रेजियत के खिलाफ उग्र आन्दोलन चलाना होगा। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता जय शिव शुक्ल लगातार छह माह से जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे कि उनकी जमीन लूटी जा रही है,लेकिन यह बेईमान जिलाधिकारी जो नमामि गंगे मे घोटाला किया, इसको प्रदेश के यशश्वी मुख्य मन्त्री योगी आदित्य नाथ ने जिले की कमान देकर जनपद-देवरिया को भ्रष्टाचार का ऐशगाह बना दिया,ने अधिवक्ता की जमीन मे जो 300कड़ी लम्बाई मे है तथा 10कड़ी चौड़ी जमीन मे सड़क बनवा दिया,यह बात खुद उसके यस डी एम ने स्वीकार किया,उसके बाद भी जिलाधिकारी देवरिया ने अपनी गलती को स्वीकार न करते हुये उल्टे संघ के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, सचिव अजय कुमार उपाध्याय, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी आदि के साथ दुर्व्यवहार किया तथा अपने चेम्बर से निकल जाने के लिये कहा जो काफी दुखद है, आज भ्रष्ट जिलाधिकारी ने अपने जिस स्वरूप का परिचय दिया है वह न अधिवक्ता हित मे है न जनहित मे है तो ऐसे मे इस भ्रष्टतम जिलाधिकारी को इस जनपद मे बनाये रखना कही से उचित नही है।हमे इस लड़ाई को उस स्तर तक लड़ना होगा कि ऐसे भ्रष्ट जिलाधिकारी को सत्ताधारी नेता गण हटाने पर मजबूर न हो जाय।


इसको लेकर कार्य कक्ष जिलाधिकारी देवरिया पर काफ़ी हुजूम लगा रहा।