Search for:
  • Home/
  • विज्ञान/
  • पृथ्वी के आंतरिक कोर के घूमने की गति उसकी सतह की तुलना में कम हो रही है।

पृथ्वी के आंतरिक कोर के घूमने की गति उसकी सतह की तुलना में कम हो रही है।

पृथ्वी के आंतरिक कोर के घूमने की गति उसकी सतह की तुलना में कम हो रही है।

 

इसके वजह से आने वाले समय में धरती पर दिन छोटे हो सकते है ।

पृथ्वी के आंतरिक कोर के घूमने की गति उसकी सतह की तुलना में कम हो रही है। इसकी वजह से आने वाले समय में धरती पर दिन छोटे हो सकते हैं। हालांकि दिन की लंबाई में कमी एक सेकेंड से भी कम होगी। एक नए अध्ययन में इस बात के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं कि पृथ्वी की आंतरिक कोर के घूमने की गति वर्ष 2010 में कम होना शुरू हो गई है। पृथ्वी का आंतरिक कोर लोहे और निकल से बना एक ठोस गोला है। यह तरल बाहरी कोर (पिघली हुई धातुओं से बना) के भीतर लटका हुआ है और गुरुत्वाकर्षण द्वारा अपने स्थान पर स्थिर है। आंतरिक और बाहरी कोर मिलकर पृथ्वी की तीन परतों में से एक बनाते हैं । पृथ्वी की अन्य दो परतें मेंटल और क्रस्ट हैं। मेंटल परत बर्फ और चट्टानों से बनी है। इसकी चौड़ाई करीब 2900 किलोमीटर होने का अनुमान है। इसका तापमान 500 से 900 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। क्रस्ट वह बाहरी परत है, जिस पर हम रहते हैं। इसकी मोटाई लगभग 0-60 किमी है। यह एक ठोस चट्टानी परत है।

See also  पावरग्रिड–प्रशासन की साझेदारी से संवरेगा विद्यालय, मूलभूत सुविधाओं के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required