सलेमपुर बाईपास पर सर्विस रोड निर्माण की पहल, सांसद के पत्र पर केंद्रीय मंत्री का जवाब
सलेमपुर बाईपास पर सर्विस रोड निर्माण की पहल, सांसद के पत्र पर केंद्रीय मंत्री का जवाब
देवरिया/सलेमपुर। सलेमपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा सलेमपुर बाईपास सड़क निर्माण के दौरान क्षेत्रीय गांवों की समस्याओं को लेकर उठाई गई मांग पर सकारात्मक पहल हुई है।
सांसद ने सलेमपुर बाईपास से जुड़े गांवों—सिसवा पांडेय, गुमटही, भीमपुर आदि—के बीच सर्विस रोड निर्माण की आवश्यकता को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग की थी।
सांसद की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री की ओर से जवाब प्राप्त हुआ है। पत्र में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुए प्रस्ताव को प्रेषित कर दिया गया है, ताकि सर्विस रोड निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
यदि इन गांवों के मध्य सर्विस रोड का निर्माण होता है तो क्षेत्रीय जनता का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। ग्रामीणों को बाईपास पार करने में हो रही दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम द्वारा दी गई।
क्षेत्रीय जनता को अब सर्विस रोड निर्माण की स्वीकृति और कार्य प्रारंभ होने का इंतजार है।