जहां गर्मी चरम पर हैं वहीं बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई हैं जिम्मेद्दार भी मौन धारण किए हुए है ।
जहां गर्मी चरम पर हैं वहीं बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई हैं जिम्मेद्दार भी मौन धारण किए हुए है।
लार में गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाके तक लो वोल्टेज व ट्रिपिंग जारी है। ग्रामीण हो या नगरीय इलाकों में 24 घंटे में सिर्फ कुछ ही घंटे आपूर्ति हो पा रही है। बिजली की आवाजाही से इलेक्ट्रानिक उपकरण जल्द खराब हो रहे हैं। क्षेत्र वासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है।वही अधिकारियों के सरकारी नम्बर पे फोन करते उपभोक्ता प्रशान हो रहें हैं।
लगभग एक हफ्ता से क्षेत्र के फीडर से जुड़े गांवो में दिन से लेकर रात तक कई टुकड़ों में घंटों आपूर्ति गुल रही। रात में कई कई घंटे की विद्युत कटौती हुई। आज सुबह भी सिलसिला जारी रहा। नगर पंचायत लार में लोगों ने बताया कि अघोषित विद्युत कटौती की समस्या तो है ही साथ में लो वोल्टेज की भी भारी समस्या है l कुछ देर वोल्टेज ठीक रहता है और थोड़ी ही देर में बल्ब की लाइट धीरे-धीरे डिम हो जाती है l बार-बार कटौती होने से रात में सोना मुहाल हो गया है। विद्युत वोल्टेज डाउन रहने से न तो सही से पंखा चल पाता है और ना ही अन्य विद्युत उपकरण ।