Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • पत्रकार व विधायक को मोबाइल फोन पर धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्रकार व विधायक को मोबाइल फोन पर धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया/पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक भाषा में धमकी देने वाले  को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी ग्राम सोनाडी थाना भलुअनी जनपद देवरिया के रूप में हुई है। अभियुक्त ने मोबाइल फोन के माध्यम से एक पत्रकार को तथा उसी बात के दौरान जनप्रतिनिधि को धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पर थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 628/2025, धारा 351(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा चार टीमों का गठन किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम सोनाडी से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  देवरिया कप्तान ने किया बड़े पैमाने पर फेरबदल, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required