हाई बोल्टेज तार की चपेट में आने से चार नीलगाय समेत एक सियार की दर्दनाक मौत
हाई बोल्टेज तार की चपेट में आने से चार नीलगाय समेत एक सियार की दर्दनाक मौत
विकास खंड लार के ठाकुर गौरी यादव टोला से लालजी सिंह व मकुर्धन सिंह के भट्ठा के बीच से होते हुए रामनगर को जाने के लिए एक ग्यारह हजार का मेंन सप्लाई गया है।परंतु बीती रात हाई बोल्टेज का एक तार अचानक टूट गया ।जिसकी चपेट में आने से एक साथ चार नीलगाय व एक सियार की दर्दनाक मौत हो गई ।
तार टूट जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।सुबह लोग यह जानने की कोशिश किए तो पता चला कि ग्यारह हजार का मेन तार टूट कर गिरा है।और जैसे ही आगे बढ़े तो देखा कि चार नीलगाय समेत एक सियार की मौत हो चुकी है ग्रामीणों ने इसकी सूचना लार बिजली विभाग देकर सप्लाई कटवा दिया।लेकिन बिजली बिभाग का कोई कर्मचारी अभी तक अपने संज्ञान में नही लिया।फिलहाल बिजली आपूर्ति बाधित है।