Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है-दीपक मिश्रा

पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है-दीपक मिश्रा

पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है-दीपक मिश्रा

सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सभा बकुची में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्र द्वारा ग्राम सभा बकुची में पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया एवम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं।
उक्त अवसर पर मोहन पाठक,उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रविन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह वन दरोगा,अनिल सिंह वन दरोगा, राजकुमार सिंह वन दरोगा एवम गौरव सिंह वन रक्षक,अजय वत्स,अनूप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

See also  स्वास्थ्य और शिक्षा इतनी महंगी क्यों कोई मापदंड नज़र क्यों नहीं आता 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required