छात्र संघ समागम सम्मेलन और संगोष्ठी के माध्यम से छात्र संघ बहाली का शंखनाद एक स्वर से पास हुआ
छात्र संघ समागम सम्मेलन और संगोष्ठी के माध्यम से छात्र संघ बहाली का शंखनाद एक स्वर से पास हुआ।
सरकार जाति धर्म में बांट कर अपनी पूंजी पति के लिए लोकतंत्र की नर्सरी को कुचल दिया।
रियासत अली
गोरखपुर- नेपाल क्लब गोरखपुर में 27 जुलाई 2025को छात्र संघ समागम सम्मेलन और संगोष्ठी के माध्यम से छात्र संघ बहाली का शंखनाद एक स्वर से पास हुआ सम्मेलन एवं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ छात्र नेता विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहाकि छात्र संघ लोकतंत्र का अनुष्टान है लोकतंत्र की नर्सरी है । छात्र संघ चुनाव से देश के विभिन्न हिस्सों में बहुत सारे आई ए एस और पी सी एस व आई पी एस के साथ ही देश की बड़ी पंचायत संसद में सांसदों एवं विधायक गण भी इस राजनीति की ककहरा सीखा है और राजनीति कर रहे हैं यह देश का दुर्लभ संयोग और दुर्भाग्य है कि छात्र संघ पर अंकुश लगाकर राजनीति में व्यावासायिक लोगों पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पूर्व उपाध्यक्ष डा चेतना पाण्डेय ने कहा कि लिंग दोह लगाकर छात्र नेताओं को कमजोर बनाया गया नहीं तो एक समय था जब छात्र अपने हक और अधिकार के लिए प्रशासन से आर पार की लड़ाई लड़कर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण स्थापित करता रहा है।

छात्र संघ सम्मेलन एवं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एड अरविंद गिरि मण्डल अध्यक्ष पुर्वांचल छात्र संघर्ष समिति गोरखपुर ने कहा कि छात्र संघ का नेता भ्रष्टाचार कदाचार और शोषण के खिलाफ मुखर होकर अपने छात्र छात्राओं के लिए सड़क से लेकर जेल तक यातानाए सह कर स्थापित होता है लेकिन आज वर्तमान सरकार जाति धर्म में बांट कर अपनी पूंजी पति के लिए लोकतंत्र की नर्सरी को कुचल दिया है आज के समागम सम्मेलन में तीन प्रस्ताव पास किया गया
जिसमें –
- छात्र संघ का चुनाव सरकार यथा शीघ्र घोषित करे ।
- विश्वविधालय एवं महाविद्यालयों में किसी भी छात्र संघ पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस किया जाए।
- विश्वविधालय एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण पुनः स्थापित किया जाए ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष हमारे विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम अध्यक्ष (निर्वाचित 1965 ई.) श्री निर्मल कुमार उपाध्याय जी और मुख्य अतिथि हमारे विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम छात्र संघ उपाध्यक्ष श्री राजधारी सिंह (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)। विशिष्ट अतिथि बस्ती विधानसभा के पूर्व विधायक और हमारे पूर्व अध्यक्ष श्री राजमणि पाण्डेय, पूर्व विधायक सहजनवां एवं पूर्व अध्यक्ष श्री शीतल पाण्डेय,वरिष्ठतम विधान परिषद सदस्य और क्रांतिधर्मी चेतना के छात्र नेता श्री देवेंद्र प्रताप सिंह,हमारे पूर्व अध्यक्ष एवं देवरिया कुशीनगर परिक्षेत्र के माननीय विधान पार्षद डा. रतनपाल सिंह, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अवनीश यादव, कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष श्री कालिंदी तिवारी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

छात्र संघ पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष श्री राम सिंह, श्री विश्वकर्मा द्विवेदी,श्री राधेश्याम सिंह, श्री दिनेश चन्द्र त्रिपाठी श्री संजीव कुमार सिंह, श्री समीर कुमार सिंह, डा. रूप कुमार सिंह, डा. सत्यपाल पाल, श्री राजीव कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष में श्री वीरेंद्र नायक, श्री दिलीप कुमार सिंह, श्री विजय शंकर पति त्रिपाठी, श्री अशोक कुमार चौधरी, श्री नागेन्द्र सिंह मुन्ना, श्री संजय सिंह, श्री विश्वजीत सिंह, डा. योगेश प्रताप सिंह, डा. चेतना पाण्डेय, डा. उमाशंकर यादव, श्री अखिलदेव त्रिपाठी, महामंत्री में श्री राम दुलारे यादव, डा. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, श्री कमलेश कुमार त्रिपाठी, श्री राजेश कुमार तिवारी (जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी) , डा. अंशुमान त्रिपाठी, श्री विजय नारायण सिंह, डा. शिव कुमार त्रिपाठी श्री अमरेन्द्र मल्ल और श्री नीरज शाही तथा वरिष्ठ छात्र नेता श्री संजय पाण्डेय, श्री संतोष मणि त्रिपाठी, श्री जेडी मिश्र, श्री श्रवण कुमार निराला, डा. सतीश राना, श्री राम लक्ष्मण वरिष्ठ छात्र अंजुम रहमान चिश्ती,अरविंद गिरि, डा आदित्य विक्रम सिंह, दीपक ,अंजुम रहमान ,आनंद श्रीवास्तव, सोनू ,नित्यानंद त्रिपाठी, डा राधेश्याम शुक्ल, फारुख अहमद आदि ने भाषण दिया
समागम सम्मेलन और संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन डा महेंद्र राय ने किया ।
