Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

लार, देवरिया। जनपद देवरिया के विकासखंड लार क्षेत्र स्थित परासी चकलाल कंपोजिट विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से योग करते हुए छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्वास्थ्य एवं फिटनेस का संदेश देते दिखाई दिए।
विद्यालय परिवार ने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने का आह्वान किया।

See also  मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर प्रेक्षक की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required