Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • होली में खान-पान और सेहत का रखें ख्याल – डा. विनोद कुमार यादव

होली में खान-पान और सेहत का रखें ख्याल – डा. विनोद कुमार यादव

होली में खान-पान और सेहत का रखें ख्याल – डा. विनोद कुमार यादव

भाटपार रानी देवरिया  होली पर्व पर रंग, खान-पान और सेहत को लेकर आयुष चिकित्सालय खामपार के चिकित्सा अधीक्षक डा. विनोद कुमार यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि – बदलते मौसम संग होली के चढ़ते रंग के बीच खान-पान पर खास तौर से ध्यान देना होगा नहीं तो रंग में भंग हो सकता है और रंग पर्व का मजा किरकिरा हो सकता है।


होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन इस दौरान खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकता है। त्योहारी खाने में तला-भुना,मीठा और मसालेदार गरिष्ठ भोज्य पदार्थ ज्यादा होता है, जिससे पेट खराब, एसिडिटी,फूड प्वाइजनिंग और ब्लड शुगर बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। होली के मजे के साथ अगर सेहत का ध्यान नहीं रखा गया तो त्योहार का आनन्द बिगड़ सकता है।
सामान्यत: होली के दिन तमाम तरह के पकवान खाए जाते हैं, लेकिन पानी बहुत कम पीते हैं जिसकी वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है,जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। अतः डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भरपूर पानी का सेवन आवश्यक हो जाता है।

See also  पिंडी में दरवाजे से चोरों ने की दो भैंस चोरी पशु पालकों में दहशत का माहौल 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required